 |
| राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू माता का दर्शन करते |
angara(ranchi) राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने शनिवार को गोंदलीपोखर दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन किया। पंडाल के उदघाटन के बाद मां दुर्गा की स्थापित प्रतिमा का पट खोला गया। बाद में
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो भी गोंदलीपोखर पूजा पंडाल में माता दुर्गा की दर्शन व पूजा करने पहुंचे। इस मौके पर
प्रो. आदित्य साहू ने कहा कि देश साधु व संतों की है। देश के विकास में ज्ञान व विज्ञान के साथ साथ अध्यात्म का भी योगदान है।
सुदेश कुमार महतो ने क्षेत्र की समृद्धि व शांति के लिए माता दुर्गा से प्रार्थना की।
पूजा समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने किया सुदेश का स्वागत
 |
| सुदेश महतो का स्वागत करते अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी |
सुदेश महतो ने क्षेत्र की समृद्धि व शांति के लिए की प्रार्थना
 |
| माता का दर्शन करने पहुंचे सुदेश महतो |
पूजा पंडाल में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, अमरनाथ चौधरी, कमलेश राम, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, रामसाय मुण्डा, नरेश साहू, मुखिया रौशनलाल मुण्डा, आजसू नेता पारसनाथ उरांव, मुखिया सरिता तिर्की, अजय कुमार महतो, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, नीलकंठ चौधरी, वीरेन्द्र सिंह भोगता, ज्योतिष महतो, मनोज कुमार चौधरी, पंकज कुमार महतो, अजीत महतो, जलनाथ चौधरी, विक्की सोनी, राजेन्द्र महतो, घनेनाथ महतो, सचिन केसरी, सूरज गुप्ता, शिवशंकर केसरी, सोनू केसरी, संजय केसरी, मुन्ना सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.