GA4-314340326 जैप 2 में मनाया गया बलिदानी संस्मरण दिवस

जैप 2 में मनाया गया बलिदानी संस्मरण दिवस

 

बलिदानियों के स्वजन को सम्मानित करते
Angara(ranchi) जैप 2 में शनिवार को बलिदानियों जी याद में संस्मरण दिवस मनाया गया। कर्तव्य के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों की याद में प्रतिवर्ष संस्मरण दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 1 सितंबर 22 से 31 अगस्त 23 तक बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को याद किया गया। 

बालिदानियो के स्वजन को डीएसपी ने किया सम्मानित

शोक सलामी लेते डीएसपी
शोक सलामी व 5 किमी मैराथन दौड़ के मुख्य अतिथि जैप 2 के डीएसपी मनोज कुमार महतो थे। इन्होंने अमर बलिदानियों को शोक सलामी दी। मौके पर बलिदानी राहे के बलिदानी सदानंद महतो, बलिदानी मीर अली उल्लाह हुसैन व बलिदानी उपेन्द्र सिंह के स्वजनों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। मनोज कुमार महतो ने कहा कि प्रतिवर्ष संस्मरण दिवस के मौके पर बलिदानियों के संस्मरण से हमें अपना कर्तव्य याद होता रहता है। 

बलिदानियों के याद में दिया गया श्रद्धा सुमन

श्रद्धा सुमन अर्पित करते
इस अवसर पर चंदर यादव, श्रीनारायण सिंह, सुमन किस्पोट्टा, रघु सिंह मुंडा, गौतम गोविंदा, जैप 2 पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर महतो, मोतीलाल मछुआ, रामदास मुरमू, समीर कच्छप, अजीत श्रीवास्तव, संजीव नुमास डांगा, आलोक कुमार निराला, श्रवण कुमार पंडित सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने