angara(ranchi) खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने शनिवार को अनगड़ा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन किये। साथ में पूर्व रांची जिला बीससूत्री उपाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व समाजसेवी मुन्ना सिंह थे। राजेश कच्छप ने कहा कि माता दुर्गा का आर्शीवाद सभी पर बना रहे। हमारा देश धर्म और अध्यात्म आधारित देश है। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं में लगातार सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता रहता है।
इस मौके पर अध्यक्ष जगेश्वर महतो, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, रामसाय मुण्डा, मधुसूदन मुंडा, लोकनाथ पाहन, मनोज भट्टाचार्य, अघनू महतो, एतवा उरांव, राजेश कुमार, छोटेलाल महतो, सरिता देवी, संगीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे। फोटो
.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.