silli(ranchi) रूडसेट संस्थान सिल्ली में रविवार से 30 दिवसीय फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी एडिटिंग शॉर्ट फ़िल्म प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि एएसआई मुरी के आशीष रंजन ने की। इन्होंने कहा कि आने वाले समय में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी रोजगार का बहुत बड़ा साधन है। जिससे खुद का स्वरोजगार कर दुसरो को भी रोजगार दे सकते है। वित्तीय साधन आप के पास नही है तो बैंक आपके साथ है जिससे आप स्वरोजगार को आगे बढ़ा सकते है।फोटोग्राफी एक कला व नजरिया है, जो स्वयं को दूसरों से अलग करता है। रूडसेट संस्थान के वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किए। प्रशिक्षण में बेड़ो, रामगढ़, रातू, अनगड़ा, ओरमांझी, आदि प्रखंड से 25 युवान भाग लिया। इस मौके पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय जगदीश चंद्र महतो , दशरथ कुमार महतो, महेश, रूही दास, सुनील कुमार उपस्थित थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.