GA4-314340326 लक्खी पूजा पर हुआ डांस प्रतियोगिता

लक्खी पूजा पर हुआ डांस प्रतियोगिता

 silli(ranchi)  सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति महावीर चौक लुपुंग सिल्ली के पूजा पंडाल में शनिवार देर शाम लकखी पूजा के अवसर पर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के  कुल 20 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक  डांस का प्रदर्षन किया। खासकर प्रेम रतन धन पायो, तितली हूं मैं तितली जैसे कई गानों में बच्चो ने डांस कर उपस्थित दर्षकों का मन मोह लिया। वहीं कमेटी के सदस्य पप्पू चौधरी ने उपस्थित प्रतिभागियों का ऊर्जा बढ़ाने के लिए बेहतर नृत्य का प्रस्तुत कर लोगों को झूमने से मजबूर कर दिया। ज़ी बांग्ला चैनल के डांस इंडिया डांस के सफल प्रतिभागी मोहन सहिस ने प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को नृत्य के कइ टिप्स दिए एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि आजकल डास क्लासेस बच्चे पहुंचकर नृत्य कला प्रशिक्षण ले रहे हैं। अधिकाश बच्चे तो क्लासिकल सीखने में लगे हैं। सेमी क्लासिकल जैसी विधा की ओर भी बच्चों और युवाओं का रुझान है। मन की भावनाओं को डास के द्वारा व्यक्त किया जाता है वैसे तो डांस सभी को बहुत अच्छा लगता है, लेकिन यह एक ऐसी कला है जो देखने में सरल लगती है लेकिन असल में बहुत कठिन होती है। जिसमें अपने मनोभावों को अभिव्यक्त किया जाता है।



डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीशा कुमारी, द्वितीय आदित्य एवम अनशु व तृतीय स्थान दिव्या कुमारी चतुर्थ स्थान बरणाली मांझी, तथा पंचम स्थान पंखुरी सिंह को मिला। मोहन सहिस, एवं पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच  का संचालन राजू बड़ाइक ने किया। इस मौके पर दिवाकर प्रसाद, संजय भगत, बबलू साव, नेपाल साव, कुंदन साव, रमेश बड़ाइक, राजु बड़ाइक, मनोज साव, जितु चौधरी,नितेश्वर महतो, बिनोद बिश्वकर्मा, प्रभात गोंझु , सुशीम कर,अनूप सिंह, किशन सिंह, संदीप सिंह, बैभव महतो, तनोज लाहा,रिहान,सूरज चौधरी कुणाल सिंह, समेत समिति के सदस्य एवं  स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم