GA4-314340326 'मृत' अवस्था में श्मशान घाट, अंतिम संस्कार में लोगों को हो रही हैं दिक्कतें

'मृत' अवस्था में श्मशान घाट, अंतिम संस्कार में लोगों को हो रही हैं दिक्कतें

 silli(ranchi)  मुरी स्वर्णरेखा नदी घाट में  लापरवाही की वजह से जनता जीते जी तो परेशानियां झेल रही है, लेकिन यहां मरने वालों को भी चैन नहीं है। प्रशासन की उदासीनता के चलते क्या मुर्दा, क्या जिंदा सभी परेशान हैं।इन श्मशान में शवदाह के लिए आने वाले लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। श्मशान घाट में मूलभूत सुविधाएं नदारत है इसके वजह से लोगों में आक्रोश व्याप्त है स्थिति इतनी खराब है कि शमशान घाट में घास फूस उग आए हैं और हालात जंगल जैसी बनी है साफ सफाई नहीं होने से लोगों को अंतिम संस्कार में काफी परेशानी हो रही है इससे पहले भी स्थानीय लोगों द्वारा  पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय  प्रशासन से श्मशान घाट के जीणोद्वार  के लिए मांग की जा चुकी है। इस महत्वपूर्ण एवं अति आवश्यक योजना कार्य  को लेकर गंभीर नहीं है।

हिंडालको मुरी भी कर सकता था सीएसआर फंड से घाट का डेवलपमेंट

हिंडालको मुरी वर्षों पहले सेड निर्माण की थी। परंतु वह भी रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त होने लगा है। आसपास क्षेत्र के लिए यह घाट काफी महत्वपूर्ण है इसके बावजूद हिंडालको द्वारा इस पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم