angara(ranchi) केरल की पंचायती राज व्यवस्था का अध्ययन करने नवागढ़ पंचायत के मुखिया भुवनेश्वर बेदिया रविवार से एक सप्ताह के दौरे पर केरल जा रहे है। अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा ने भुवनेश्वर बेदिया को मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। भुवनेश्वर बेदिया ने बताया कि केरल में चल रही पंचायत राज व्यवस्था का अध्ययन कर उसे नवागढ़ आदर्श आदिवासी पंचायत में लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर राजेश पाहन, सहदेव बेदिया, सोमरा बेदिया, संतोष बेदिया, चमरू पाहन, जगदीश भोगता आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.