GA4-314340326 जेपीएल: स्टोनएक्स सेवन 2-0 से तेलंगाना टाइटंस को हराया

जेपीएल: स्टोनएक्स सेवन 2-0 से तेलंगाना टाइटंस को हराया

भाजपा नेता रमेश सिंह खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते
silli(ranchi)  सिल्ली फुटबॉल स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग मैच के चौथे दिन शनिवार को  स्टोनएक्स सेवन बनाम तेलंगाना टाइटंस एवं  सिल्ली यूनाइटेड  बनाम रमेश स्पॉटिंग के बीच खेला गया। पहले मैच में स्टोनएक्स  सेवन ने तेलंगाना टाईटेंस को 2-0 से हराया। 82 वें मिनट मे जर्सी नंबर 5  नम्बर के खिलाड़ी हाजमा ने तथा 88 वीं मिनट  में  जर्सी नंबर 17 के खिलाड़ी ने दुसरा गोल किया। वही सिल्ली यूनाइटेड बनाम रमेश स्पॉटिंग के बीच  2-2 गोल से मैच ड्रॉ रहा। मैच के दौरान  दोनों टीम के खिलाड़ियों ने गोल के लिए कई बार अच्छा मुब बना पर गोल नही कर पा रहे थे। तभी सिल्ली यूनाइटेड के 9 नम्बर जर्सी के खिलाड़ी ने गोल कर अपने टीम  बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद जर्सी नंबर 15 के खिलाड़ी गोल मार कर टीम को 2/0 की बढ़त दिला दी। जबाबी मुव बनाते हुए रमेश स्पोर्टिंग के जर्सी नंबर 20 के खिलाड़ी अब्बु ने 56 वें मिनट मे एक गोल किया वहीं 88 वें मिनट में जर्सी नंबर 5 के खिलाड़ी आशीष कुमार ने गोल किया जिससे मैच को 2-2 पर ड्रा रहा।

मुख्य अतिथि भाजपा नेता रमेश सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह रमेश स्पोर्टिंग के फ्रेंचाइजी रमेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। दुसरे मैच के मध्यांतर के बाद विधायक सुदेश महतो भी स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान गूंज परिवार संयोजक जयपाल सिंह, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बडाईक,  मोहसीन खान, आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष रवीन्द्र करमाली, सिंटू कुमार, कॉमेंटेटर कमल महतो , गोपाल केडिया , नंदकिशोर महतो थे। 

कैमरे की नजर: 






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने