angara(ranchi) मेरा माटी मेरा देश अभियान को लेकर शनिवार को अनगड़ा प्रखंड के सभी 21 पंचायतों से एकत्रित पवित्र अमृत कलश को जिला में जमा किया गया। जिला की ओर से आये प्रतिनिधि को कलश प्रदान किया गया। प्रखंड मुख्यालय अनगड़ा में आयोजित अमृत कलश यात्रा संग्रह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा थे। इस मौके पर राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि दिल्ली में बलिदानियों की याद में बननेवाली अमृत वाटिका में अनगड़ा प्रखंड के सभी पंचायतों की मिटटी का उपयोग होगा। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर उपप्रमुख जयपाल हजाम, अनगड़ा सीओ राजू कमल, बीपीओ अवनीन्द्र सिंह, मुखिया रामानंद बेदिया, कृष्णा मुण्डा, शांति मुण्डा, सीमा देवी, अनिता बारला, राजेन्द्र बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया, सहदेव बेदिया, हिरदू उरांव, ख्रीस्टीना तिर्की, दुर्गा मुण्डा आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रगौरव: अनगड़ा के सभी 21 पंचायतों से संग्रहित पवित्र मिटटी को भेजा गया रांची
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.