sonahatu(ranchi) प्रखंड सभागार में बुधवार को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। बीडीओ सुचित्रा मिंज को नाम आंखों से विदाई दी गई। जबकि नए बीडीओ खगेश कुमार का स्वागत किया गया। मौके पर बीडीओ सुचित्रा मिंज ने कहा कि इतने वर्षों के कार्यकाल में सब के सहयोग से प्रखंड में सेवा देने का काम किया है जो यादगार रहेगा। इस अवसर पर नए बीडीओ खगेश कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी तथा हर आम जन को सुलभ सेवा देना का काम करेंगे। मौके पर सभी प्रखंडकर्मी मौजूद थे। इधर विधायक सुदेश महतो ने सिल्ली कार्यालय में बीडीओ सुचित्रा मिंज को शॉल ओर उपहार देकर विदाई दिये। विधायक ने कहा कि सोनाहातू में जो सेवा दिये लंबे समय तक याद रहेगा। सोनाहातू का अनुभव दूसरे प्रखंड में काम आयेगा।
खगेश कुमार ने दिया सोनाहातू बीडीओ पद पर योगदान
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
sonahatu news

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.