GA4-314340326 भीषण दुर्घटना: मजदूरों से भरा वाहन पलटा, स्कूटी सवार सहित दो की मौत, दो दर्जन हुए घायल

भीषण दुर्घटना: मजदूरों से भरा वाहन पलटा, स्कूटी सवार सहित दो की मौत, दो दर्जन हुए घायल

 

पलटा वाहन
अनिल कुमार चौधरी /Angara(ranchi) रांची मुरी मार्ग में हाहे मड़ई के पास बुधवार की सुबह आठ बजे के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मजदूरों से भरा एक वाहन(जेएच01डीपी 6688) पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत व दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गये। 

मरनेवालों में स्कूटी सवार (जेएच01ईभी 4828) चिलदाग निवासी रमेश करमाली(33) व चुकरूवाहा टाटी निवासी मजदूर राजेश कुमार बेदिया(45) शामिल है। रमेश की मौत मौके पर हुई जबकी राजेश की मौत इलाज के क्रम में रिम्स में हो गई। 

घायलों में शामिल लोगो का नाम

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजते

गंभीर रूप घायलों में मृतक रमेश की पत्नी संगीता देवी, शिक्षक शंकर उरांव, मजदूर कार्तिक मुंडा (मुर्गीडीह), महेश मुंडा, रोढ़े मुंडा व राममोहन मुंडा (बेहराटोली), प्यारी टोप्पो (जादूबुदू), इंद्र मुंडा (कोयरडीह), जीतवाहन मुंडा (मेढ़ा), जगदीश मुंडा व लखीमनी देवी (मुंसंगु), नेपाल महतो (असुरकोड़ा, सिल्ली) शामिल है। अन्य घायलों में जयराम बेदिया, वीरसिंह मुंडा, खेतू बेदिया, सुशेन लोहरा, सुशीला कुमारी, राजेन्द्र बेदिया, नंदो मुंडा, सुमित्रा देवी, अनीता देवी, शंकर बेदिया, सोनी कुमारी, सुकरा मुंडा, रबनी देवी, रंभा देवी, शुमिला तिर्की, प्रमिला डांग शामिल है। शंकर उरांव टाटी मध्य विद्यालय में शिक्षक है। सभी को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। 

घायलों का इलाज कराने रिम्स पहुंचे सुदेश महतो

रिम्स में घायलों से मिलते सुदेश महतो

घटना की सूचना पाकर सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो रिम्स पहुंचे व घायलों से मिले। उनके निशुल्क व बेहतर इलाज के लिए रिम्स निदेशक डा. राजीव कुमार गुप्ता, सीएमओ डा. जियाउल हक व न्युरो सर्जन डा. तारीक हसन को निर्देशित किया। मौके पर मोहसिन खान, आजसू रिम्स प्रभारी सल्लू खान, मो इरफान, शंकर बेदिया, छुटुलाल बेदिया, श्यामसुंदर बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

मुर्गीडीह से मजदूरों को लेकर रांची आ रहा सवारी वाहन था ओवरलोड 

मुर्गीडीह टाटी से मजदूरों को लेकर सवारी वाहन रांची आ रहा था। 18 सीट की झमता वाले सवारी वाहन में 55 से अधिक मजदूर सवार थे। वाहन काफी तेज गति से चल रहा था। हाहे के पास स्कूटी सवार व बाइक सवार युवक की सीधी टक्कर हो गई। स्कूटी में रमेश करमाली अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ सवार था वही दूसरे बाइक में शिक्षक शंकर उरांव सवार था। दोनों बाइक की टक्कर होते समय सवारी वाहन भी मौके पर तेजी से पहुंच गई। दोनों बाइक को बचाने सवारी चालक ने दायां मोड़ी जिससे वाहन अनियंत्रित होकर फोरलेन निर्माण के लिए खोदकर छोड़े गये गडढे में स्कूटी सवार को अपनी चपेट में लेते हुए पलट गई। स्कूटी सवार वाहन के नीचे दब गया। मौके पर ही रमेश की मौत हो 

मौत का कारण बन रही फोरलेन सड़क निर्माण के खोदकर छोड़ा गया गडढा

रोड किनारे खोदकर छोड़ा गया जानलेवा गड्ढा

रांची-मुरी मार्ग को अनगड़ा तक फोरलेन बनाया जा रहा है। फोरलेन रोड निर्माण के लिए संवेदक के द्वारा पिछले दो माह से भी अधिक समय से रोड के दोनों तरफ गडढे को खोदकर छोड़ दिया गया है। खोदे गये गडढे के कारण प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है। आज की दुर्घटना भी इसी गडढे के कारण हुई। इधर झामुमो के रांची जिला उपाध्यक्ष रामानंद बेदिया ने रांची डीसी से बात कर अविलंब खोदे गये गडढे को भरने की मांग की है। रामानंद ने कहा कि इस दुर्घटना के लिए संवेदक के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज कारवाई की जाए। 

प्रतिदिन अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से दिहाड़ी मजदूर इसी तरह ओवरलोड होकर आते है रांची

अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा, टाटी, सिंगारी, सुरसू, बीसा, कुच्चू, गेतलसूद, नवागढ़, पैका, बोंगईबेड़ा आदि क्षेत्र काफी संख्या में दिहाड़ी मजदूर काम करने रांची आते है। मजदूरों को लेकर रांची आनेवाली सभी सवारी वाहन ओवरलोड रहता है। मजदूरों का भाड़ा कम रहता है इसलिए वाहन संचालक ज्यादा मजदूरों को लोड करके लाते है। ज्यादा लोड रहने के कारण थोड़ी सी लापरवाही से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होती रही है। जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा ने रांची से जोन्हा तक मजदूर एक्सप्रेस चलाने की मांग की है। जिससे भविष्य में एक बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

अनगड़ा थाना पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा

घायल को इलाज के लिए भेजते थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार 
अनगड़ा थाना पुलिस का मानवीय चेहरा इस दुर्घटना के बाद दिखा। जैसे ही अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार को घटना की जानकारी हुई, थाना में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मी को लेकर घटना स्थल पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मिलकर सभी घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकाला व इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा व रिम्स भेजा। थानेदार दिलेश्वर कुमार, संतोष गिरी स्वयं घायलों को उठाकर दूसरे वाहन में लोड कर अस्पताल भेज रहे थे। घायलों को अस्पताल भेजवाने में मुख्य रूप से टाटी मुखिया रामानंद बेदिया, सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, राजेश महतो, राजेन्द्र मुंडा, सुप्रेश महतो, नीलकंठ चौधरी, सागर केशरी, रब्बानी राज, प्रकाश राणा, जयराम महली, मनोज कुमार चौधरी, राजेन्द्र मुण्डा, लालमोहन करमाली सहित अन्य ने घायलों को रिम्स भिजवाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने