GA4-314340326 डीलर के द्वारा राशन कटौती के विरोध में लाभुकों ने दुकान को घेरा

डीलर के द्वारा राशन कटौती के विरोध में लाभुकों ने दुकान को घेरा

sonahatu(ranchi) प्रखंड के हेसाडीह गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार युमना मंडल समिति के द्वारा लाभुकों से टेपा लगाने के बाद भी अक्टूबर का अनाज नहीं दिया। अनाज नहीं मिलने पर सैकड़ो लाभुकों ने शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दुकान का घेराव किया ।राशनकार्डधारी लाभुकों की मांग थी कि बीएसओ की उपस्थिति में चावल वितरण का आदेश दिया जाए। इधर गांव में पीडीएस दुकान के घेराव की सूचना पर विधायक प्रतिनिधि चितरंजन महतो ओर पूर्वी अध्यक्ष रमेश सिंह मुंडा भी गांव पहुँचे। शाम 5  बजे बीएसओ धनंजय सिंह गांव पहुंचकर  दुकान में राशनकार्ड लाभुकों के साथ बैठक किया और आश्वासन दिया कि डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और दो दिनों में सभी लोगों को राशन वितरण की सुनिश्चित किया जाएगा। ज्ञात हो कि हेसाडीह गांव में जन वितरण प्रणाली का दुकान युमना मंडल समिति द्वारा संचालित होती है। अक्टूबर माह में शतप्रतिशत आवंटन मिलने के बाद आधे कार्डधारियों को अनाज दिया तथा कुछ को टेपा लगवा लिया था कुछ को अनाज नही देने की बात कहा गया।जिससे ग्रामीण आक्रोशित होकर दुकान का घेराव किया। इधर दुकान संचालित कर रही युमना मंडल समिति के अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि सितंबर माह में आवंटन का समायोजित होने के कारण आवंटन कम मिला था। सितंबर में पूर्ण रूप से वितरण करने के कारण अक्टूबर माह में अनाज की कमी हुई जिस कारण लोगों को पूर्ण रूप से वितरण नहीं कर पाया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने