तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) मुरी काछीपाड़ा (इंडाल्को न्यू मार्केट) निवासी मोहन सहिस ज़ी बांग्ला टीवी पर आने वाले डांस रियलिटी शो डांस बांग्ला डांस पर 23 सितंबर को रात 9:30 बजे बॉलीवुड के स्टार मिथुन चक्रवर्ती के उपस्थिति में अपना परफॉर्मेंस करते दिखेंगे। इस संबंध में मोहन ने बताया कि रिकॉर्डिंग पिछले दिनों ही हो गए थे। परंतु उसका टेलीकास्ट शनिवार को रात होगी। ग्रामीण परिवेश में रहते हुए मोहन ने यहां तक के रास्ते तय किया। इसके लिए अन्य कलाकारों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। वैसे मोहन का आकर्षक नृत्य आसपास के अलावा कई स्थानों के लोगों ने भी देख चुके हैं।
मोहन ने बताया कि माता-पिता एवं गुरुजनों की आशीर्वाद हमेशा से रहा है। इस ऑडिशन में पहुंचने के लिए मुझे बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परंतु मैंने अपना आत्मविश्वास नहीं खाया एवं एवं जैसे मुझे पता चला कि मैं इसके लिए सलेक्शन हो गया हूं। तुम्हें अपने आप को संभाल नहीं पा रहा था। ऐसी स्थिति में मेरे दोस्तों एवं शिक्षकों के सहयोग से मैं यहां पहुंचा। मेरा प्रयास है। की आने वाले दिनों में और भी बेहतर कर सकूं।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.