silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक का चयन महाराष्ट्र के यशदा पुने में एक्सपोजर विजिट के लिए किया गया है। ज्ञात हो कि झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग ने विशेष आवश्यकता के उद्देश्य राज्य के विभिन्न प्रखंड के जनप्रतिनिधियों को यह यशदा पुणे के एक्सपोजर विजिट के लिए चुना है। इन जनप्रतिनिधियों का 26 से 30 सितंबर तक चयनित प्रखंड प्रमुख के यशदा पुणे का एक्सपोजर विजिट निर्धारित किया गया है। विभागीय से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में प्रखंड स्तर पर हुए विशेष कार्यों से पंचायत समिति प्रमुखों को अवगत कराया जाएगा इसके बाद प्रखंड पंचायती राज विभाग राज्य स्तर पर इसका लाभ लेगा। सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक के चयन पर स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, उप प्रमुख आरती देवी, रविंद्र बड़ाइक, भरत देव साय, मनोज साव, एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.