rahe(ranchi) प्रखंड के जाराडीह गांव में गुरुवार रात हाथियों के झुंड ने जम कर उत्पात मचाया है। गांव के विष्णु चरण महतो ओर गिरिधारी महतो का घर को हाथियों के झुंड ने जम कर तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुँचाया है।शंकर महतो,रामपादो महतो,दिले महतो आदि के धान फसल को रौंद दिया है। ग्रामीणों के अनुसार 20 से 22 की संख्या में हाथियों का झुंड अनगड़ा प्रखंड क्षेत्र से प्रवेश किये है। शुक्रवार दिन को दो दल में हाथियो का झुंड बंट गये। एक झुंड जिमसें 18 की संख्या में हाथी है सताकी गांव के समीप भेलवाटिकर के झाड़ियों में दिन भर रहे। दूसरा झुंड जिसमे चार हाथी है ,खोपड़ीकोचा के समीप हारपादा पहाड़ी में दिन भर रहे। गांव के पास हाथी होने के कारण इस रूट के सभी मार्ग दिन भर सुनसान रहा लोगों का आवाजाही बंद रहा। वन विभाग को सूचना मिलने पर ग्रामीणों के बीच पटाखा और टॉर्च का वितरण किए हैं और ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथी से छेड़खानी न करें।
राहे प्रखंड में हाथियों का उत्पात, घरों को किया क्षतिग्रस्त
NovbhaskarHundrufall
0

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.