GA4-314340326 खिजरी विधायक राजेश कच्छप द्वारा आयोजित फुटबाल टुर्नामेंट की चैंपियन बनी जयराम स्पोटिंग बीसा

खिजरी विधायक राजेश कच्छप द्वारा आयोजित फुटबाल टुर्नामेंट की चैंपियन बनी जयराम स्पोटिंग बीसा

विजेता बीसा टीम को ट्राफी प्रदान करते विधायक राजेश कच्छप
angara(ranchi)  खिजरी विधायक राजेश कच्छप के द्वारा आयोजित अनगड़ा प्रखंड स्तरीय फुटबाल टुर्नामेंट की जयराम स्पोटिेंग बीसा चैंपियन बनी। अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय मैदान में शुक्रवार को खेले गये रोमांचक फाइनल में बीसा ने मासू को पेनाल्टी शूट आउट में 3-1 ये हराया। तीसरे स्थान पर जय सरना कल्ब हेसातू व चौथे स्थान पर ईद बक्सीडीह की टीम रही। टुर्नामेंट में अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न राजस्व गांवों से कुल 67 टीमें शामिल हुई। फाइनल मैच से पूर्व खेले गये बालिका प्रदर्शनी मैच में जशपुरिया कल्ब आगरटोली ने लाल बादशाह तुरुप को 1-0 से हराया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि विधायक राजेश कच्छप, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, उपप्रमुख जयपाल हजाम, अनगड़ा बीडीओ उत्तम प्रसाद, सिल्ली डीएसपी ख्रीस्टोफर केरकेटटा, अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार व अंचल निरीक्षक रमेश रविदास ने की। अतिथि के रूप में हिरदू उरांव, बिनोद रजवार, अब्दुल इमाम अंसारी, सिदिदक अंसारी, रब्बानी राज, कुरमी विकास मोरचा के जिलाध्यक्ष सोनेलाल महतो आदि उपस्थित थे। 

टुर्नामेंट के सफल आयोजन में इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका

खेल प्रभारी साकिर अंसारी, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, शिवदास गोस्वामी, एतवा उरांव, जितेंद्र महतो, अजय उरांव, छोटेलाल महतो, दशरथ पाहन, संजय नायक, अनिता देवी, सरिता देवी, युनुस अंसारी, मिन्हाज आलम, सचिन नायक, फारूक खान, शमीम खान। 

बीसा के 14 वर्षीय प्रेम बेदिया बने प्लेयर आफ टुर्नामेंट 

प्रेम बेदिया
विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि खिजरी विस क्षेत्र में फुटबाल की प्रतिभा को निखारने के लिए जल्द ही एक एकेडमी का गठन किया गया। इसमें खिजरी विस के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन्हें उचित मार्गदर्शन देकर इनकी प्रतिभा को निखारने का काम किया जाएगा। खिजरी विस को स्पोटस का हब बनाया जाएगा। इस टीम को हर राज्य व बाहर का टुर्नामेंट भी खेलाया जाएगा। 

रामदेव बेदिया ने पेनाल्टी शूटआउट में तीन शानदार बचाव कर बीसा को बनाया चैंपियन 

रामदेव बेदिया
विजेता को 21 हजार, उपविजेता को 15 हजार, तीसरे स्थान की टीम को 11 हजार व चौथे स्थान की टीम को 5 हजार नकद सहित ट्राफी प्रदान किया गया। बीसा टीम को फेयर प्ले ट्राफी का भी पुरस्कार दिया गया। प्लेयर आफ टुर्नामेंट  बीसा के 14 वर्षीय खिलाड़ी प्रेम बेदिया व प्लेयर आफ मैच बीसा के ही रामदेव बेदिया बने। रामदेव ने पेनाल्टी शूटआउट में तीन शानदार बचाव किया। विशेष आर्कषण का पुरस्कार मासू के सतीस करमाली को दिया गया। टुर्नामेंट में शामिल होने वाली सभी टीमों को जर्सी सेट व एक एक फुटबाल देकर सम्मानित किया गया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم