GA4-314340326 खिजरी में “फुटबाल” के सहारे सियासी गोल दागने की तैयारी

खिजरी में “फुटबाल” के सहारे सियासी गोल दागने की तैयारी

विजेता बीसा टीम के साथ विधायक राजेश कच्छप व अन्य
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) मिशन 2024 में खिजरी विधायक राजेश कच्छप “फुटबाल” के सहारे सियासी गोल दागने की तैयारी में जुट गये है। पिछले एक माह के दौरान विधायक राजेश कच्छप के द्वारा खिजरी विस के नामकुम, ओरमांझी व अनगड़ा प्रखंड के करीब तीन सौ टीमों के बीच जर्सी सेट व फुटबाल का वितरण किया गया। नामकुम में 120 टीम, ओरमांझी में 80 टीम व अनगड़ा में 67 टीमों सहित अन्य टीम के बीच बांटा गया। यह वितरण सामान्य तरीके से गांव गांव जाकर फुटबाल टीमों को भी दिया जा सकता था। लेकिन जर्सी सेट व फुटबाल वितरण के लिए खिजरी विस क्षेत्र के सभी प्रखंडों व नगर निगम के क्षेत्र में टुर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसके बाद इसमें शामिल टीमों के बीच जर्सी व फुटबाल बांटा गया। गेम तो यही से सेट हुआ। इस टुर्नामेंट के माध्यम से विधायक राजेश कच्छप ने सियासी गोल दागने के लिए फील्ड प्लेसमेंट कर ली। सभी के बीच एमएलएम राजेश कच्छप लिखा हुआ जर्सी सेट बांटा गया। तीन सौ से अधिक टीमों के बीच जर्सी बांटने का सियासी लाभ यह हुआ कि अगले एक साल तक गांव स्तर पर होनेवाली सभी प्रतियोगिता में “राजेश कच्छप का जर्सी” छाया रहेगा। जर्सी मिलने की चर्चा लगातार होती रहेगी। खिजरी विस के ग्रामीण क्षेत्र में सियासी पारी खेलने के लिए “फुटबाल” को पकड़े रहना जरूरी होता है। और राजेश कच्छप ने यही से मिशन 2024 की तैयारी शुरू कर दी। दूसरी बात यह रही की कांग्रेस संगठन से इतर अपनी कोर कमिटि को भी रेस करा दिया। जबकी पूरे टुर्नामेंट के दौरान कांग्रेस की वर्तमान कमिटि गायब रही। मुख्यालय में आयोजन होने से पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू गई। 

खिलाड़ियों से सीधा हो जुड़ाव इसलिए की एकेडमी बनाने की घोषणा

मैदान में खिलाड़ियों का जोर आजमाइश
फुटबाल के सहारे सियासी वैतरणी पार करने के मिशन में जुटे विधायक राजेश कच्छप ने एकेडमी बनाने व प्रतिवर्ष यह टुर्नामेंट कराने की घोषणा किये। प्रत्येक साल एक सेट जर्सी व फुटबाल मिलना तय। विधायक ने घोषणा किया कि खिजरी विस के सभी प्रखंडों से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर इनका एक टीम बनाया जाएगा। इस टीम का सारा “व्यवस्था” राजेश कच्छप करेंगे। इस टीम को झारखंड व राज्य की बाहर की टुर्नामेंट खेलने भेजा जाएगा।इस घोषणा से खिलाड़ियों में एक नया जोश दिखा। अनगड़ा के खेल प्रभारी साकिर अंसारी खिलाड़ियों के इसी जोश को मिशन 2024 का मास्टर स्ट्रोक बता रहे है। वे बताते है खिजरी विस में पहली बार इतने मेगा स्तर पर फुटबाल टुर्नामेंट का आयोजन किया गया है। और बांटा गया जर्सी व फुटबाल सियासी सफर को बरकरार रखेगा।        

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم