GA4-314340326 सीआईटी के ओरिएंटशन प्रोग्राम में शामिल हुए जेटीयू के कुलपति

सीआईटी के ओरिएंटशन प्रोग्राम में शामिल हुए जेटीयू के कुलपति

angara(ranchi)  सीआईटी टाटीसिलवे में बुधवार को नए सत्र 2023-24 के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जेयूटी के कुलपति डॉ डीके सिंह, विशिष्ट अतिथि जेयूटी के रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन व सरस्वती बंदना के साथ हुआ। कुलपति डॉ डीके सिंह ने विद्यार्थियों से कहा की वे अध्ययन काल में  डोमेन स्कील के साथ लाइफ स्कील भी डेवलप करें। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रमी, जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जीवन में लचीला लाने व सपने देखने की बात कही।  कार्यक्रम को डॉ रंजीत सिंह, प्रभारी प्राचार्य प्रो अरशद उस्मानी ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व सिटा एल्युमुनाई एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रो रशिका नवनीत सिंह ने कैंब्रिज ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष स्व डॉ बहादुर सिंह का जीवन पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित टेक्निकल मॉडल का अवलोकन भी किया। मौके पर डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, परीक्षा नियंत्रक डॉ बीएस सिंह, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ रणवीर कुमार, ओएसडी डॉ पीएस शर्मा, डॉ नविन कुमार, डॉ डीके सिंह, डॉ शालिनी सिंह, सुनीता नाथ, अंकित कुमार सिंह, डॉ आलोक कुमार सिंह डॉ रितेश कुमार, प्रो विनीत कुमार, डॉ पवन कुमार, प्रो एस एस धाल, आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم