तारकेश्वर महतो /silli(ranchi) मुरी स्थित हिंडालको अलुमिना क्लब में बुधवार को केंद्र सरकार के टीबी मुक्त अभियान के निक्षय मित्र योजना के तहत हिंडालको सीएसआर विभाग की ओर से क्षेत्र के 13 टीवी मरीज को गोद लिया गया। इस दौरान टीबी के मरीजों को महीने भर की मल्टी विटामिन की दवा एवं स्वास्थ्य वर्धक खाद्य पदार्थ की पैकेट दी गई। जिसमें चना, दाल, गुड़, सोयाबीन बड़ी, तेल एवं मुंगफली शामिल है। वहीं सिल्ली अस्पताल की ओर से मरीजों को एयरबोर्न किट दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, डीटीओ रांची डॉ एसके साबरी, हिंडालको के एचआर हेड अरुण राय, सीएचसी सिल्ली के चिकित्सा पदाधिकारी सिद्धेश्वर बास्के, हिंडालको सीएसआर हेड अनिल सिंह, डीपीसी टीबी रांची राकेश राय एवं एसटीएस सिल्ली रंजीत कुमार के द्वारा टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट एवं एयरबोर्न किट वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार ने कहा कि निक्षय मित्र योजना के तहत हमारे जिले में क्षय रोगियों को गोद लेने की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास है कि क्षय रोगी भी जल्द स्वस्थ हों और अन्य स्वस्थ लोगों की तरह मुख्य धारा में जीवन यापन कर सकें।उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की योजना है। जिला क्षय रोगी अधिकारी ने कहा कि क्षय रोग एक गंभीर समस्या है लेकिन अब इस इलाज उपलब्ध है। इससे अब डरने की जरूरत नहीं है। समय से उपचार हो जाने पर यह बीमारी पूरी तरह से ठीक हो जाती है।
हिंडालको ने मुरी पुर्वी, मुरी पश्चिमी, बिसरीया, बांसारुली एवं कोंचो पंचायत को लिया गोद
हिंडाल्को एच आर हेड अरुण राय ने कहा कि कम्पनी के सीएसआर विभाग की ओर टीबी मुक्त अभियान के तहत प्रखंड के पांच पंचायत को गोद लिया गया है। जिसमें मुरी पुर्वी, मुरी पश्चिमी, बिसरीया, बांसारुली एवं कोंचो शामिल है। चयनित टीबी मरीजों को अगले छे महीने तक पौष्टिक आहार समेत हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत भविष्य में और भी पंचायत को गोद लेकर टीबी मरीजों को सेवा दी जाएगी एवं क्षेत्र को टीवी मुक्त क्षेत्र बनाने का प्रयास जारी रहेगा। इस मौके पर हिंडालको सीएसआर के भरत सिंह, हिंडालको कर्मी एवं टीबी मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.