 |
| बजाज बाइक शो रूम का उदघाटन करते रामकुमार पाहन |
angara(ranchi) गेतलसूद बजरंग चौक में बुधवार को सिद्धि विनायक इंटर प्राइजेज बजाज बाइक शोरूम का उदघाटन किया गया।
उदघाटन खिजरी के पूर्व विधायक राम कुमार पाहन व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा की सुदूर गांव में बाइक शोरूम खुलने से गांव वालों को अब शहर जाकर बाइक खरीदने की परेशानी से निजात मिल सकता है।
शो रूम की प्रोपराइटर नामकुम उपप्रमुख वीणा देवी ने बताया कि अनगड़ा में इस तरह का यह पहला बजाज बाइक का शोरूम है। ग्राहकों के सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। ग्राहकों के लिए कम व्याज पर यहां लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, गेतलसूद मुखिया शांति मुंडा, सिरका मुखिया रौशन लाल मुंडा, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, उपमुखिया शंकर बैठा, संजय नायक, ग्राम प्रधान जितेन्द्र उरांव आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.