rahe(ranchi) झारखंड सामाजिक कल्याण संस्थान चुतरुडीह राहे में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, उद्यान निदेशालय, झारखंड के द्वारा, जिला उद्यान पदाधिकारी, रांची के सौजन्य से पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी रेशु भारद्वाज, राहे जिला परिषद सदस्य बादल महतो, हार्प पलाण्डु के कृषि विषेशज्ञ डॉ विजय कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य निधि देवी, संस्था के सचिव भुवनेष्वर महतो, समाजसेवी ईश्वर महतो, उद्यान मित्र निर्मल महतो आदि के द्वारा प्रशिक्षु किसानों को प्रमाण पत्र एवं कीट वितरण किया गया।इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुये जिला उद्यान पदाधिकारी, रेशु भारद्वाज के कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को बागवानी योजना के प्रति प्रोत्साहित कर उद्यानिकी फसलों का उत्पादन बढ़ाना, जिससे कि किसानों को कम समय में कम कृषि भूमि पर अधिक उत्पादन मिलेगा। जिला उद्यान पदाधिकारी रेशु भारद्वाज ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग पर भी जोर देने को कहा। राहे जिला परिषद सदस्य बादल महतो ने आर्गेनिक फर्मिंग एवं ड्रीप एरीगेशन पर जोर देने की बात कही। संस्था के सचिव भुवनेश्वर महतो ने कहा कि बागवानी के क्षेत्र में अपार संभावनायें है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से संस्था के सीईओ भृगुराम लोहरा, प्रशिक्षक भुषण मुण्डा, विरेन्द्र कोइरी, पशुपति अहीर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
राहे में पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण में किसानों के बीच हुआ प्रमाणपत्र का वितरण
NovbhaskarHundrufall
0

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.