GA4-314340326 आजसू पार्टी के महाधिवेशन में सिल्ली से 4 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

आजसू पार्टी के महाधिवेशन में सिल्ली से 4 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

आजसू पार्टी की बैठक में शामिल सुदेश महतो
silli(ranchi)  सिल्ली स्टेडियम परिसर में रविवार को आजसू पार्टी  प्रखंड स्तरीय  बैठक का आयोजन किया। बैठक में  आजसू पार्टी प्रमुख सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रभारी एवं पंचायत प्रभारी से आगामी 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन दिवसीय पार्टी के महाधिवेशन को लेकर गांव पंचायत स्तर पर तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की। वहीं उन्होंने कहा कि पुरे प्रखंड से 4 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में हर गांव से पार्टी के 20 महिला एवं 20 पुरुष कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।  ग्राम प्रभारी एवं पंचायत प्रभारियों से  कहा कि आजसू पार्टी के महाधिवेशन को राज्य का अधिवेशन बनाना चाहते हैं। इसके लिए राज्य के प्रत्येक गांव का प्रतिनिधित्व महाधिवेशन में शामिल होंगे। प्रदेश के सभी युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों की समस्याओं, विचारों, और सुझावों पर मंथन हेतु पार्टी के महाअधिवेशन का आयोजन हो रहा है। यह अधिवेशन आजसू पार्टी के 1 लाख पदेन पदाधिकारियों का नहीं बल्कि झारखंड के सभी सवा तीन करोड़ लोगों का अधिवेशन होगा। इस आयोजन में राज्य के सभी 32 हजार गांव के प्रतिनिधि शामिल होंगे और राज्य के विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे। यह मौका है जब हम पार्टी के संविधान में बदलाव के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यकता अनुसार बदलाव कर सकते हैं। महाधिवेशन में पार्टी के भावी कार्यक्रमों के साथ साथ पूर्व में हुए कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी। वहीं उन्होंने ग्राम स्तर पर भी आनलाइन आयोजन में शामिल होने की जानकारी दी एवं। इस मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचीव सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ, सुशील महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, पुर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, उप प्रमुख आरती देवी, प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली , बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारी, पंचायत व ग्राम प्रभारी, सक्रिय महिला एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم