GA4-314340326 मुरी में रांची सांसद व सिल्ली विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को रवाना

मुरी में रांची सांसद व सिल्ली विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को रवाना

हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करते सांसद व विधायक
 silli(ranchi)  मुरी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर रविवार को रांची सांसद संजय सेठ एवं सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, रेलवे के यार्ड मास्टर एमएस खान ने आदि वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से झारखंड की जनता को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। इससे राज्य की आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से टाटा, घाटशिला और हावड़ा जाने में यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। इससे समय की बचत के साथ खासकर विद्यार्थी, एंटरप्रेन्योर व व्यापारी वर्गों के लिए सफर काफी सुगम होगा। चीप यार्ड मास्टर एमएस खान ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन हफ्ते के 6 दिन चलेगी। मंगलवार को इसका परिचालन नहीं होगा। कार्यक्रम से पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप जला कर एवं फुल बुके देकर स्वागत किया गया। संचालन राजेश कुमार रजक ने किया। अतिथियों के स्वागत में स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत की। 

नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, सुदेश महतो जिंदाबाद का जमकर लगा नारा 

जानकारी देते सांसद व विधायक
दोपहर लगभग 1:40 पर जैसे प्लेटफार्म नंबर दो पर बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। लोगों ने  नरेंद्र मोदी जिंदाबाद विधायक सुदेश कुमार महतो जिंदाबाद जमकर नारेबाजी करने लगे। उसी ट्रेन से सांसद संजय सेठ ,भाजपा नेता विनय महतो धीरज , महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह मुरी स्टेशन पहुंचे। इससे पूर्व झारखंड की राजधानी रांची के रांची स्टेशन से रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

सिल्ली उपप्रमुख आरती देवी, आजसू पार्टी के बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन चौधरी, मंडल चिकित्सा प्रभारी जे कच्छप, सहायक मंडल अभियंता एके तिवारी, सहायक मंडल विद्युत अभियंता प्रभाकर राउत, स्टेशन मैनेजर पीके साहू, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता आर विश्वकर्मा, दीपक कुमार, वरिष्ठ कार्यपालक अभियंता सुबोध पासवान, मुख्य मंडल परिचालन निरीक्षक आर सोरेन, सहायक सुरक्षा आयुक्त अजय शंकर, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, गूंज परिवार केअध्यक्ष सुनील सिंह, लक्ष्मण महतो, संत माइकल स्कूल के निदेशक राकेश कुमार, प्रबंधक रूपेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार, मंजूलता दुबे, भाजपा सिल्ली मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार साहू, भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश प्रवक्ता सुचित्रा सिंह, नीलम चौधरी, भाजपा महिला मोरचा रांची जिला ग्रामीण की महामंत्री रेखा महतो, रेखा केसरी, कुमुद, प्रमोद सिंह, गोरखनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم