 |
| साइिकल रैली में शामिल बच्चें |
silli(ranchi) सन्डे समर्पण और स्वीच ऑन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सिल्ली राधिका मैदान में वर्ल्ड कार फ्री डे के उपलक्ष्य में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य था वायु प्रदुषण को कम करने के लिए साइकिल को बढ़ावा देना। सिल्ली रेफरल अस्पताल के डा. बिनीता कुमारी एएनएम सुनंदा जायसवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली राज्यकीय कृत मध्य विद्यालय सिल्ली से प्रारंभ होकर राधिका मैदान में समाप्त हुई। मौके पर सन्डे समर्पण संस्था के कौशिक सरकार, चंदन विश्वकर्मा और स्वीच ऑन फाउंडेशन के महेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.