अमित सहाय / गिरिडीह : जिले के परसन ओपी क्षेत्र अंतर्गत कैलाढाब में अवैध पत्थर खनन और प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने पत्थर लदे दर्जनों हाइवा वाहनों को रोककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
सड़क किनारे खड़े हाइवा।
ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लगातार अवैध तरीके से पत्थरों का खनन किया जा रहा है और पत्थर लदे हाइवा वाहनों से उनकी ढुलाई हो रही है।
धूल के गुबार से जीना हुआ मुश्किल
लगातार हाइवा वाहनों के परिचालन से सड़क पर धूल का गुबार उड़ रहा है। इससे आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर उड़ती धूल के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित लोगों से शिकायत करने के बावजूद सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं कराया गया। लगातार हो रही परेशानी से नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए पत्थर लदे दर्जनों हाइवा वाहनों को रोक दिया।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से अवैध पत्थर खनन पर तत्काल रोक लगाने, हाइवा वाहनों के बेलगाम परिचालन पर नियंत्रण किया जाने, सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाने का मांग किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक प्रशासन को इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन क्या कदम उठाता है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.