अरसंडे में श्री सूर्य मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

फोटो : अरसंडे कुमार बाग पोटपोटो नदी तट पर श्री सूर्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करते समाजसेवी पंकज सिंह एवं समिति के पदाधिकारीगण। KANKE,(NEWS)। राजधानी रांची के कांके प्रखंड के अरसंडे कुमार बाग रोड स्थित पोटपोटो नदी छठ घाट तट पर बुधवार को श्री सूर्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्य संपन्न हुआ। मंदिर निर्माण समिति के संस्थापक समाजसेवी पंकज सिंह के हाथों भूमि पूजन किया गया। पुरोहित मुकेश मिश्रा, पंडित श्रवण पाठक और पंडित उज्जवल पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान से भूमि पूजन करवाया गया। मंदिर निर्माण समिति ने श्री सूर्य मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाया है। समाजसेवी चन्द्रदीप कुमार सहित अन्य जागरूक लोगोंके निरंतर लंबे प्रयास के बाद छठ घाट तक पहुंच पथ का निर्माण भी पूरा हो गया है। इससे मंदिर निर्माण कार्य में काफी सहूलियत होगी। इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, सचिव बबलू मित्रा, सहसचिव चंद्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष रोमा कुमारी, नीरज यादव,कार्यकारी अध्यक्ष संगीता प्रजापति,इंदु देवी, पूजा यादव,रितु कुमारी,पुतुल सिंह,अनीता चौधरी,श्यामला देवी, सूरज सिंह, रेफा मोदक,मनोज सिन्हा, संरक्षक मुन्ना साहू, पुनीत साहू, गोविंद मित्रा,दिनेश यादव,रमेश यादव,आकाश बंसल,सतीश सिंह,प्रमोद झा,महेश सिंह,राम सिंह, धीरज सिंह,संतोष तिवारी, राजेश द्विवेदी,भोलू, अनिल,संदीप मंडल,दिलीप, श्रवण,अर्जुन गाड़ी, मुन्नाराम, देवानंद, गणेश, लव सिंह, राजेश सिन्हा ,मनोज केसरी, गौतम डे, अंकित, रोहित केशरी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم