![]() |
| बरामद तार के सीआईएसएफ के जवान। |
इलेक्ट्रिक उपकरण व जुगाड़ ध्वस्त
सर्च अभियान के दौरान अधिकारियों ने अवैध मुहानों और खनन स्थलों का मुआयना कर वहां इस्तेमाल में लाए जा रहे कई अवैध जुगाड़ यंत्रों और ढांचों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, अवैध उत्खनन के लिए जंगलों तक खींचे गए लगभग 80 किलोग्राम विद्युत तार और एक इलेक्ट्रिक सबमर्सिबल पंप भी बरामद किया गया।
पावर कट के लिए बुलाए गए सीसीएल इलेक्ट्रिशियन
कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से ली गई बिजली सप्लाई को काटने के लिए सीआईएसएफ ने सीसीएल प्रबंधन का सहयोग लिया। तीन विद्युत कर्मियों (इलेक्ट्रिशियन) ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध विद्युत कनेक्शनों को काटा और निरस्त किया। बरामद 20 टन कोयले को सुरक्षित रूप से सीसीएल के अधिकृत कोयला डंप में स्थानांतरित कराने के लिए लॉजिस्टिक्स सहायता पर प्रबंधन से बातचीत की गई है।
लीज होल्ड क्षेत्र में कोयले की चोरी और अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोयला क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त के साथ-साथ ड्रोन से हवाई निगरानी भी रखी जा रही है। जब्त कोयले और सामग्री को लेकर एमएमडीआर एक्ट (MMDR Act, 1957) के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
-अमित कुमार, कमांडेंट, सीआईएसएफ
स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना
इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। अभियान में सहायक कमांडेंट मनोहर बरवाहा, निरीक्षक एलएस मिंज, निरीक्षक पंकज झा समेत सीआईएसएफ के जवान मुस्तैदी से शामिल रहे। सीआईएसएफ के इस कड़े रुख से क्षेत्र के कोयला चोरों और खनन माफियाओं में हड़कंप व्याप्त है।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.