![]() |
झारखंड के 'बर्डमैन' की अदभुत कला ने मोहा सबका मन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'बर्डमैन ऑफ झारखंड' पन्नालाल महतो रहे। उन्होंने मौके पर क्रो (कौवा), मोर, जंगली मुर्गा, जंगली मुर्गी और तीतर की हूबहू आवाज निकालकर सबको अचंभित कर दिया। उनकी इस अद्भुत प्रतिभा और पक्षियों की आवाज़ निकालने की कला की सभी ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन विभाग के पीसीसीएफ संजीव कुमार शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ एंड सीडब्लूएलडब्लू) रवि रंजन और सीसीएफ वाइल्ड लाइफ एसआर नताशा मौजूद रहे। सभी अधिकारी अपने साथ कैमरे और कैमरामैन लेकर पहुंचे थे, जिन्होंने जंगल में चहचहा रहे पक्षियों की फोटोग्राफी कर उनके संरक्षण का जोरदार संदेश दिया।
जंगल और पक्षियों का जीवन सुरक्षित करना मुख्य उद्देश्य: पीसीसीएफ
पीसीसीएफ संजीव कुमार ने कहा कि बर्ड वाचिंग के प्रति लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। इससे जंगल और पक्षियों का जीवन दोनों सुरक्षित हो रहे हैं। हमें जंगलों के साथ ऐसा ही सामंजस्य बनाकर आगे रहना होगा। वहीं, 'बर्डमैन' पन्नालाल महतो ने साझा किया कि बर्ड वाचिंग को आम जनता तक पहुँचाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। अब जाकर काफी संख्या में पक्षी प्रेमी आगे आ रहे हैं, और सभी के सहयोग से ही पक्षियों के जीवन को बचाना है।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.