GA4-314340326 अनगड़ा में पांच सरना चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास

अनगड़ा में पांच सरना चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास

angara(ranchi)  अनगड़ा प्रखंड के अनगड़ा, राजाडेरा व नवागढ़ पंचायत में पांच जगहों पर सोमवार को सरना स्थल चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कल्याण विभाग से उक्त योजना का निर्माण खिजरी विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर कराया जा रहा है। शिलान्यास विधायक राजेश कच्छप की पत्नी रिया तिर्की ने किया। अनगड़ा, नारायण सोसो, रूपडू, चमघाटी में सरना स्थल चहारदीवारी निर्माण कार्य व ओबर में देवस्थल चहारदीवारी निर्माण का शिलान्यास किया गया। रिया तिर्की ने कहा कि खिजरी विधायक का प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र के हर सरना स्थलों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करना तथा आदिवासी समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर को सुरक्षित रखना है। इस अवसर पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, विधानसभा सह-प्रभारी राजेंद्र मुंडा, रेजाक अंसारी, योगेंद्र बेदिया, आशीष मुंडा, कुलेश्वर मुंडा, शिवदास गोस्वामी, सरिता देवी, किरण करमाली, अनीता देवी, फाल्गुनी शाही मुंडा, शीला देवी, अशोक बेदिया आदि उपस्थित थ्रे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم