![]() |
| मीडिया से बात करते सुरेश साल। |
उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण पटेल नगर, सिरसिया, सिहोडीह, झिंझरी मोहल्ला, बड़ा चौक, पचंबा, बरमसिया, शीतलपुर, मोहलीचुंआ, महथाडीह, अलकापुरी में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं और नालियां जाम पड़ी हैं। नालियों की सफाई नहीं होने से पानी घरों और दुकानों में घुस रहा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
शहर में बढ़ा बीमारी का खतरा
साव ने कहा कि बरसात से पहले नालियों की सफाई नगर निगम की जिम्मेदारी थी, लेकिन तैयारी नहीं हुई। जलजमाव से लोगों को आर्थिक नुकसान और बीमारी का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से युद्धस्तर पर नालियों की सफाई, जल निकासी और सड़कों की मरम्मत की मांग की।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गिरिडीह में जेएमएम के मंत्री, मेयर और डिप्टी मेयर होने के बावजूद यह हाल है, तो पूरे प्रदेश की दुर्दशा का अंदाजा लगाया जा सकता है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो भाजपा सड़क पर आंदोलन करेगी।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.