GA4-314340326 कुसुमाडीह पंचायत सचिवालय में हंगामा, बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

कुसुमाडीह पंचायत सचिवालय में हंगामा, बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

वीडियो बनाने पर युवक से मारपीट का आरोप

Uproar in Kusumadih Panchayat Secretariat, villagers held BDO hostage
पंचायत सचिवालय में हंगामा करते ग्रामीण।
गिरिडीह : सरिया प्रखंड के कुसुमाडीह पंचायत सचिवालय में गुरुवार को एसआईआर (Special Intensive Revision) कार्य के लिए कैंप लगाया गया था। कैंप का निरीक्षण करने प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी पहुंचे थे। इसी दौरान एक बड़ी घटना घट गई।

जानकारी के अनुसार पंचायत सचिवालय में आजाद अंसारी नाम का युवक कैंप का वीडियो बना रहा था। आरोप है कि बीडीओ ने वीडियो बनाने से मना करते हुए युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

इस घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित होकर पंचायत सचिवालय पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पंचायत सचिवालय का गेट बंद कर बीडीओ ललित नारायण तिवारी समेत अन्य कर्मियों को अंदर बंधक बना लिया।

घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुटी है। ग्रामीण बीडीओ पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। 

सरिया बीडीओ बंधक मामले में नया मोड़, एसडीएम ने कहा- भाषा विवाद हुआ है, वीडियो सुरक्षित

एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है और वीडियो पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि वे एसआईआर (Special Intensive Revision) कार्य के निरीक्षण के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और बीडीओ के बीच कुछ भाषा को लेकर विवाद हुआ है। मै स्वयं और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पंचायत सचिवालय में तनाव की स्थिति बनी हुई है।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم