angara(ranchi) उषा मार्टिन विश्वविद्यालय अनगड़ा के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से गुरूवार को ‘किनेसियो टैपिंग–एविडेंस बेस्ड प्रैक्टिस’ विषय पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का समापन हुआ। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को किनेसियो टैपिंग की आधुनिक तकनीकों, सिद्धांतों और इसके चिकित्सीय उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कार्यशाला में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए बीपीटी के विद्यार्थियों, इंटर्न्स और फिजियोथेरेपिस्टों सहित कुल 68 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता बेंगलुरु के दयानंद सागर विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार केसी (पीटी) थे। उन्होंने प्रतिभागियों को मस्कुलोस्केलेटल और खेलकूद के दौरान होने वाली चोटों में किनेसियो टैपिंग के साक्ष्य-आधारित क्लिनिकल प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही व्यावहारिक सत्र के माध्यम से छात्रों को टैपिंग की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति ब्रिगेडियर (डॉ.) सुमर वीर सिंह, कुलसचिव डॉ. शिव प्रताप वर्मा, कैंपस निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा एवं डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) बीएन सिन्हा उपस्थित थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ऐसे कौशल-आधारित आयोजनों की सराहना की।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.