GA4-314340326 अनगड़ा के पूर्व राजस्व कर्मचारी का निधन, शोक

अनगड़ा के पूर्व राजस्व कर्मचारी का निधन, शोक

जयराम मुंडा
angara(ranchi)  अनगड़ा के पूर्व जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी के पति और अनगड़ा के राजस्व कर्मचारी रहे जयराम मुंडा(56) का सोमवार को निधन हो गया। वर्तमान में जयराम मुंडा नामकुम अंचल में राजस्व कर्मचारी थे। इससे पूर्व वे अनगड़ा अंचल में राजस्व कर्मचारी के पद पर पदस्थापित थे। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। लकवा के अटैक होने के बाद तीन सालों से डायलिसिस पर चल रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्र चन्द्रशेखर मुंडा व महेन्द्र मुंडा, पोता-पोती से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। अंतिम संस्कार मसनिया स्थित मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र महेन्द्र मुंडा ने दिया। जयराम मुंडा की मौत का खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक फैल गया। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। निधन पर जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जैलेन्द्र कुमार, रामसाय मुंडा, बिपिन मुंडा, जयशंकर मुंडा, हातमा रांची के प्रधान पाहन जगलाल पाहन, पुष्कर पाहन, दीपक पाहन, राजेश पाहन, सोहन पाहन, महेश मुंडा आदि ने अपने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم