GA4-314340326 अग्निवीर रहस्यमय तरीके से लापता, चंडीगढ़ जाने के दौरान कैंट पहुंचने से पहले की घटना

अग्निवीर रहस्यमय तरीके से लापता, चंडीगढ़ जाने के दौरान कैंट पहुंचने से पहले की घटना

अग्निवीर रोहन भुटकुमार
angara(ranchi) टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के बड़ाम निवासी अग्निवीर रोहन भुटकुमार पिछले तीन दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता है। रोहन की मां कोशिला देवी ने बताया कि गत 12 सितंबर को वह चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए सुबह नौ बजे रांची से फ्लाइट द्वारा चंडीगढ़ गए थे। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्होंने कैंट जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली थी। आरोप है कि टैक्सी चालक ने रास्ते में ही रोहन का बैग, नकदी और मोबाइल फोन आदि छीनकर उन्हें टैक्सी से उतार दिया। उसके साथ मारपीट भी किया गया। इसके बाद से उन्होंने न तो चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी के लिए रिपोर्ट किया है और न ही उनका कुछ पता चल पा रहा है। घटना के दिन किसी दूसरे मोबाइल नंबर से रोहन की अपनी माता से बात हुई थी, लेकिन उसके बाद से वह दूसरा मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। बातचीत में उसने अपनी माता से कहा था वह फंस गया है। रोहन के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, और इस घटना के बाद से उनकी मां कोशिला देवी अपने पुत्र की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित व परेशान है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم