GA4-314340326 फोरेंसिक साइंस विभाग ने फोरेंसिक डे” पर कराया क्राइम सीन का विश्लेषण

फोरेंसिक साइंस विभाग ने फोरेंसिक डे” पर कराया क्राइम सीन का विश्लेषण

angara(ranchi)  उषा मार्टिन विवि में के फोरेंसिक साइसं विभाग द्धारा दो दिवसीय(18-19 सितंबर) “इवरी डिटेल स्पीक्स’ थीम पर फोरेंसिक रिसर्च का आयोजन हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के अलावा रांची के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 200 से अधिक विद्यार्थियों और युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें बिशप स्कूल, एसएस प्लस 2 स्कूल चिलदाग, झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय और वाईबीएन विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इसका उदघाटन प्रो-चांसलर प्रो. मधुलिका कौशिक, कार्यवाहक कुलपति ब्रिगेडियर सुमेर वीर सिंह, कुलसचिव डॉ. शिव प्रताप वर्मा, डीन एकेडमिक्स प्रो. बीएन. सिन्हा और फॉरेंसिक साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. जगेश कुमार रंजन ने किया। सभी ने वैज्ञानिक सोच, सूक्ष्म अवलोकन, साक्ष्य आधारित जांच तथा फोरेंसिक विज्ञान के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। पहले दिन विभागीय पत्रिका का विमोचन, वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिताएं, प्रमाण-पत्र वितरण तथा मेडिकॉन, बेंगलुरु द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गई। दूसरे दिन मॉडल एवं पोस्टर प्रस्तुतियां, ट्रेजर हंट, नुक्कड़ नाटक, डांस फेस-ऑफ, फूड एवं क्राफ्ट स्टॉल, लाइव क्राइम-सीन गतिविधि और फोरेंसिबिस, कोलकाता द्वारा विशेष कार्यशाला किया गया। लाइव क्राइम-सीन गतिविधि इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही, जिससे प्रतिभागियों को घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करने और फॉरेंसिक जांच की व्यवस्थित प्रक्रिया को समझने का व्यावहारिक अनुभव मिला। जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कानूनी जांच पड़ताल, प्रौद्योगिकी व विश्लेषणात्मक तर्क जैसे बहुविषयक स्वरूप को रेखांकित किया गया। इस आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जागरूकता, रचनात्मक सहयोग की भावना व फोरेंसिक विज्ञान के प्रति रूचि को बढ़ावा मिला। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم