 |
| आरोपित पति |
angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के पैका जोड़ा पुल से अपनी पत्नी को राढ़ू नदी में धकेलने वाले आरोपित पति रेलाडीह बुंडू निवासी मिथुनजय महतो उर्फ सुरेश महतो को पुलिस ने गिरफतार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। मिथुनजय की गिरफतारी अनगड़ा के हेसल गांव से की गई। मिथुनजय महतो से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपित ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी का पैर फिसल गया था और वह नदी में गिर गई। बाद में कड़ाई से पूछने पर आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पति ने पुलिस को बताया कि घटना के समय उसका बुद्धि भ्रमित हो गया था, जिसके कारण उसने अपनी पत्नी लखीमनी कुमारी को पुल से नीचे धक्का दे दिया था।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.