GA4-314340326 देवघर में राजकीय श्रावणी मेले का समापन, बाबा बैद्यनाथ धाम में स्पर्श पूजा फिर शुरू

देवघर में राजकीय श्रावणी मेले का समापन, बाबा बैद्यनाथ धाम में स्पर्श पूजा फिर शुरू

अंतिम दिन 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण

The state-run Shravani fair concludes in Deoghar; Sparsh Puja resumes at Baba Baidyanath Dham.
डीसी के नेतृत्व में षोडशोपचार विधि से पूजा करती देवघर प्रशासन की टीम।
देवघर (#novbhaskar): बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में एक माह से चल रहे प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला, 2026 का 30वें दिन विधि-विधान के साथ समापन हो गया। मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन के संपन्न होने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बाबा मंदिर में विशेष षोडशोपचार पूजा-अर्चना की और आभार प्रकट किया। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण से अर्घा हटा दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा पुनः शुरू हो गई है।

मेले के अंतिम दिन अहले सुबह 04:28 बजे बाबा मंदिर के पट खुलने के साथ ही जलार्पण का सिलसिला शुरू हुआ। इस दिन कुल 96,648 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। जलार्पण की व्यवस्था के तहत 92,875 श्रद्धालुओं ने आंतरिक अर्घा से, 2,189 ने बाह्य अर्घा से और 1,584 श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से जल चढ़ाया।

मेले के सफल समापन के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने संयुक्त रूप से बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा की। पूजा-अर्चना के बाद उपायुक्त ने माँ तारा मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया।

इस अवसर पर बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक मंदिर प्रभारी संतोष कुमार और सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी समेत जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم