GA4-314340326 SIR : आज होगा मतदाता सूची का प्रकाशन, हर हाल में अपना और अपने घरवालों का नाम चेक कर लें

SIR : आज होगा मतदाता सूची का प्रकाशन, हर हाल में अपना और अपने घरवालों का नाम चेक कर लें

* 5 अगस्त को राज्यभर में प्रारूप मतदाता सूची व ASDD सूची का होगा ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रकाशन।
जिन पात्र नागरिकों के नाम ड्राफ्ट में नहीं हैं, वे आज से ही फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं अपना नाम।
 * दिन के 11 से दोपहर 1 बजे के बीच चलाया जाएगा विशेष #NewVoters हैशटैग अभियान।

SIR: Voter list will be published on August 5, check your name at any cost.
 रांची (#novbhaskar) : झारखण्ड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत आज यानी 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडी सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यह सूची सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम से तैयार होने वाले दस्तावेज को भविष्य के लिए एक परमानेंट और सुपीरियर डॉक्यूमेंट के रूप में संरक्षित किया जाता है। इसलिए, उन्होंने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से पुरजोर अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से भाग लें। हर नागरिक का यह दायित्व है कि वह आज (5 अगस्त) बिना चूके अपने संबंधित मतदान केंद्र (Polling Booth) पर पहुंचे और मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का नाम व विवरण अवश्य जांच लें।

 फॉर्म-6 के जरिए जुड़वाएं नाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि यदि जांच के दौरान किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं मिलता है, तो वे आज से ही फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, नागरिकों की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के ECINET एप्लिकेशन को भी लॉन्च किया गया है। इस ऐप के जरिए घर बैठे फॉर्म-6 भरने, मतदाता सूची में अपनी स्थिति देखने और अन्य सभी जरूरी जानकारियां बेहद सहजता से प्राप्त की जा सकती हैं।

 #NewVoters हैशटैग अभियान में लें हिस्सा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को एक जनआंदोलन का रूप देने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखण्ड द्वारा आज 5 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक विशेष #NewVoters हैशटैग अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं और छूटे हुए नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना है। श्री के. रवि कुमार ने सभी मतदाताओं, शैक्षणिक संस्थानों, राजनीतिक दलों के बीएलए 2, वॉलेंटियर्स और बीएलओ से अपील की है कि वे आज  11 से 1 बजे के बीच निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अपने फोटो और वीडियो #NewVoters हैशटैग के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर जरूर साझा करें।

लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और आज हर हाल में अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचना न भूलें।

सुनिए, मुख्य पदाधिकारी ने क्या कहा 








Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने