GA4-314340326 श्रावणी मेला : पहली सोमवारी पर देवघर में उमड़ा कांवरियों का सैलाब

श्रावणी मेला : पहली सोमवारी पर देवघर में उमड़ा कांवरियों का सैलाब

रविवार रात एक बजे ही नंदन पहाड़ तक पहुंच गई थी कतार; सुबह चार बजे खुला पट, दोपहर 12 बजे तक एक लाख कांवरियों के जलार्पण का अनुमान

Shravani Mela: A sea of ​​Kanwariyas surges in Deoghar on the first Monday.
बाबा मंदिर परिसर में सुबह चार बजे लगी कांवरियों की भीड़।
देवघर (#novbhaskar) : पवित्र सावन महीने की आज पहली सोमवारी है। बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए लाखों की संख्या में कांवरिये देवघर पहुंचे हुए हैं। रविवार की रात एक बजे ही कांवरियों की कतार नंदन पहाड़ तक पहुंच गई थी। सरकारी पूजा के बाद सुबह चार बजे के करीब मंदिर का पट खुला। उसके बाद जलार्पण शुरू हुआ, दोपहर 12 तक एक लाख कावंरियों के जलार्पण कर लिए जाने का अनुमान है। और बार की अपेक्षा इस बार जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। अत्याधुनिक (एआइ सहित) तरीके से पूरे मेला परिसर व कांवरियों की भीड़ पर नजर रखी जा रही है। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने अहले सुबह मेला क्षेत्र, रूटलाइन और कांवरिया पथ का बाइक से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, कतार प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों और पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे 'सेवा भाव' और 'धैर्य' के साथ कांवरियों का सहयोग करें। नंदन पहाड़ से बाबा मंदिर तक भ्रमण करते हुए उन्होंने सभी को मुस्तैद रहने को कहा, ताकि किसी भी संवेदनशील प्वाइंट पर भीड़ का दबाव न बढ़े।

टेंट सिटी में नि:शुल्क रहने-खाने की व्यवस्था

जिला प्रशासन ने कांवरियों के लिए टेंट सिटी की व्यवस्था की है। इसमें बेड, पंखा, शुद्ध पेयजल, आरओ वाटर, शौचालय, स्नानगृह, मोबाइल चार्जिंग, बिजली और अग्निशमन यंत्र जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्वच्छता के लिए 24 घंटे विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से टेंट सिटी में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं, ताकि कांवरियों को कोई असुविधा न हो। कटिहार से आए श्रद्धालुओं ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें यहां होटल जैसी सुविधा निःशुल्क मिल रही हैं।

सावन की आज पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण को लाखों कांवरिये देवघर पहुंचे हैं। सुबह 4 बजे  मंदिर का पट खुला। यों केदोपहर 12 तक एक लाख कावंरियों के जलार्पण कर लिए जाने का अनुमान है।
बाइक से व्यवस्था का जायजा लेते उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया (पीछे।

 स्वास्थ्य, यातायात और पार्किंग के कड़े निर्देश

मेला क्षेत्र में बनाए गए स्वास्थ्य कैंपों में जीवन रक्षक दवाइयों और एम्बुलेंस की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मातृत्व विश्राम गृह, सूचना केंद्र व विद्युत केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित रखने को कहा गया है। कांवरियों को सुगम जलार्पण कराने के लिए क्यू कॉम्प्लेक्स और सभी होल्डिंग प्वाइंट्स को दुरुस्त रखने तथा वहां पानी, बिजली, और चिकित्सा जैसी सुविधाएं हर वक्त चालू रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यातायात और पार्किंग व्यवस्था को इस प्रकार संचालित करने को कहा गया जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। मंदिर परिसर में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हैं।

देखिए सुबह चार बजे का वीडियो


यह भी पढ़े : घोरमारा में मिलावटी पेड़ा बेचनेवालों पर बड़ी कार्रवाई

 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم