GA4-314340326 अनगड़ा के सनम फॉल से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

अनगड़ा के सनम फॉल से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

5-6 दिन पुराना बताया जा रहा है शव, शरीर पर नहीं दिखे चोट के निशान

Body of unidentified youth recovered from Sanam Falls in Angara; sensation in the area.
घटनास्थल की एआई जेनेरेटेड तस्वीर।
अनगड़ा (रांची) : अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सनम फॉल (बाहया) से मंगलवार को पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव लगभग पांच से छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के गहरे चोट या घाव के निशान नहीं मिले हैं। शव पर केवल ट्राउजर (पायजामा) मौजूद है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, शिनाख्त में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए राष्ट्रीय राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों और थानों में गुमशुदगी की दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم