GA4-314340326 चिलदाग स्कूल: दो छात्राओं के विवाद में सहपाठी पर हुए जानलेवा हमले से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा छात्र, प्राथमिकी दर्ज

चिलदाग स्कूल: दो छात्राओं के विवाद में सहपाठी पर हुए जानलेवा हमले से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा छात्र, प्राथमिकी दर्ज

एआई इमेज
angara(ranchi)  प्लस टू हाई स्कूल चिलदाग में दो छात्राओं के आपसी विवाद में बीच-बचाव करने गए तुरूप निवासी 17 साल के छात्र के उपर हेसल निवासी एक छात्रा के स्वजनों ने घात लगाकर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना 25 अगस्त की है। चिलदाग के 12वीं कक्षा के छात्र का इलाज स्वर्णरेखा हॉस्पिटल टाटीसिलवे में चल रहा है। जहां उसकी गंभीर बनी हुई है। छात्र जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इस मामले को लेकर गुरूवार को छात्र के पिता जगतपाल महतो ने अनगड़ा थाना में आधा दर्जन नामजद सहित पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस कांड का मुख्य साजिशकर्ता हेसल की नाबालिग छात्रा को बनाया गया। उसी ने फोन करके अपने स्वजनों को हमले के लिए बुलाया था। तुरूप के छात्र के उपर हुए जानलेवा हमले मामले में बिनोद करमाली, जलीन्द्र करमाली, आर्य करमाली, समीर करमाली, रवि करमाली, करण करमाली एवं अन्य 5-6 अज्ञात युवक शामिल है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم