GA4-314340326 कॉल करते ही पहुंचेगी एम्बुलेंस, हिंडालको मुरी की बड़ी स्वास्थ्य पहल

कॉल करते ही पहुंचेगी एम्बुलेंस, हिंडालको मुरी की बड़ी स्वास्थ्य पहल

कॉल करते ही पहुंचेगी एम्बुलेंस, हिंडालको मुरी की बड़ी स्वास्थ्य पहल
हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को रवाना करते हिंडालको के बिजनेस हेड।
अनूप महतो/सिल्ली (रांची): हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड (मुरी) ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत एक बड़ी मानवीय पहल की है। शुक्रवार को संस्थान के बिजनेस हेड सौरभ खेडेकर ने एक अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम्बुलेंस JH22G6410) को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। वर्ष 1948 से क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको अब मुरी और आसपास के इलाकों में औद्योगिक विकास के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए 'जीवनदायिनी' की भूमिका भी निभाएगा।

24x7 तैनात रहेगी एम्बुलेंस, 15 गांवों को सीधा लाभ

यह मोबाइल मेडिकल यूनिट आसपास के 15 गांवों में घर-घर जाकर लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगी। एम्बुलेंस में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) समेत इमरजेंसी की तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह सेवा चौबीसों घंटे (24x7) उपलब्ध रहेगी। आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों के कॉल करते ही यह मेडिकल यूनिट तुरंत रिस्पॉन्स करेगी, जिससे दूर-दराज के मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।

सामाजिक दायित्वों के प्रति वचनबद्धता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंडालको के सीएमओ (CMO) डॉ. नित्यानंद राय और प्लांट हेड संदीप पाटिल ने संयुक्त रूप से कहा कि संस्थान अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सदैव वचनबद्ध रहा है। फैक्ट्री संचालन के साथ-साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य की रक्षा करना प्रबंधन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

समारोह में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम का सफल संचालन हिंडालको मुरी के सीएसआर (CSR) विभाग के प्रमुख अनिल सिंह ने किया। इस मौके पर हिंडालको प्रबंधन की ओर से एचआर हेड प्रमोद कुलहर, कुमार अभिषेक, एकाउंट्स हेड अभिजीत सेन, प्रशांत बोस, श्याम कुमार, प्रभात, सहयोगी संस्था हंस फाउंडेशन की प्रतिनिधि अंजलि कुमारी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंडालको केवल एक उद्योग का संचालन नहीं करता, बल्कि समाज के समग्र विकास के लिए भी निरंतर कार्य करता है। यह मोबाइल मेडिकल यूनिट इसी सोच और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसके माध्यम से सुदूर क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। भविष्य में भी ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी। -सौरभ खेडेकर, बिजनेस हेड, हिंडालको मुरी

सुनिए सौरभ खेडेकर ने क्या बोले... 





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने