GA4-314340326 रांची : मुख्यमंत्री को रथ यात्रा का आमंत्रण, 16 जुलाई से शुरू होगा महोत्सव

रांची : मुख्यमंत्री को रथ यात्रा का आमंत्रण, 16 जुलाई से शुरू होगा महोत्सव

Ranchi: Chief Minister invited for Rath Yatra, festival to begin on July 16
मुख्यमंत्री को जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर भेंट करते मंदिर बोर्ड के पदाधिकारी।
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में 'जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति' के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी 'रथ यात्रा महोत्सव' के लिए सादर आमंत्रित किया।

16 जुलाई से शुरू होगा महोत्सव

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों और स्थानीय जनभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ 16 जुलाई 2026 से होगा। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे उद्घाटन समारोह में शामिल होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एनएन पांडे, प्रथम सेवक (सेवायत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य गोपाल उपाध्याय, नीतू देवी, कमल ठाकुर और अमरदीप कौशल शामिल थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने