![]() |
| छात्र को सम्मानित करते ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह। |
99.4% अंक के साथ बने हैं प्रदेश के सेकंड टॉपर
अवि गोयल ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे झारखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि अवि की यह सफलता उनके अथक परिश्रम, दृढ़ आत्मविश्वास और बेहतर मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि अवि की यह उपलब्धि राज्य के हजारों विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है, जो यह साबित करती है कि अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
समारोह में विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित माहौल बनाए रखने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल के प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल को भी सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण पर प्राचार्य ने इसे विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और सीसीएल प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। समारोह में शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव सहित शिक्षा जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.