![]() |
| पैक्स कार्यशाला का उद्घाटन करतीं महिला किसान। |
महिला किसान के हाथों हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष (2026) के उपलक्ष्य में पीरटांड़ मिलेट एफपीओ की प्रगतिशील महिला कृषक नीतू देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ज्ञात हो कि यह एफपीओ नाबार्ड के सहयोग से रुद्र फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है।
जिले के विकास के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं
कार्यशाला में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक हरिहरन सी. वी. ने जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के माध्यम से पीरटांड़ प्रखंड के 165 गांवों की 10,158 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के किसानों की आय में सीधे तौर पर वृद्धि होगी। जिले में 50 हजार लीटर क्षमता का डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है। विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के तहत गिरिडीह में 2,500 मीट्रिक टन क्षमता के 5 अत्याधुनिक (वैज्ञानिक) गोदामों का निर्माण होगा। इससे फसल भंडारण की समस्या दूर होगी और पैक्स की आय में इजाफा होगा।
पैक्स का हो रहा कम्प्यूटरीकरण
नाबार्ड के राकेश कुमार ने पैक्स कम्प्यूटरीकरण सॉफ्टवेयर के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिले की सभी 192 पैक्स का कम्प्यूटरीकरण कार्य प्रगति पर है, जो पारदर्शिता और कार्यक्षमता को बढ़ाएगा।
कार्यशाला में जिला सहकारिता पदाधिकारी अश्विनी कुमार ओझा, सहायक निबंधक (सहकारिता समितियां) डब्लू कुमार साव, जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) हरिहरन सी. वी. सहित सहकारिता विभाग और नाबार्ड के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यशाला में जिले भर से आए 60 पैक्स प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.