angara(ranchi) हेसल रिंग रोड ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार की दोपहर एक हाइवा ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में चिलदाग के नारायण सोसो निवासी विक्रम पाहन, अमन पाहन व विशेष मुंडा शामिल है। बताया जाता है कि चिप्स लदी उक्त हाइवा(जेएच01बीजी 1114) ओरमांझी से गोंदलीपोखर की तरफ आ रही थी। हाइव रोंग साइड से ओवरब्रीज पार कर रहा था। इसी क्रम में हाइवा ने इधर विपरित दिशा से आ रहा एक बाइक(जेएच01डीयू 2048) सवार को अपनी चपेट में ले लिया और कुचल दिया। तीनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए सीएचसी ले आया। यहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। अनगड़ा थाना की पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.