नगर आयुक्त, मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आंबेडकर चौक स्थित भीम ज्वैलर्स की पांच मंजिला बिल्डिंग पर चला बुलडोजर का पंजा
![]() |
| अतिक्रमण हटाता नगर निगम का बुलडोजर। |
कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा, कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद सिंह, अर्बन प्लानर मंजूर आलम और नगर थाना प्रभारी रतन सिंह सहित कई आला अधिकारी खुद मोर्चे पर डटे रहे।
नोटिस पर भी नहीं चेते भीम ज्वैलर्स के संचालक
मामले की जानकारी देते हुए नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा ने बताया कि शहर में नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए कई भवनों को चिह्नित किया गया है। इसी कड़ी में भीम ज्वैलर्स के संचालक को पहले ही नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध हिस्सा हटाने का निर्देश दिया गया था।
भवन का निर्माण पास नक्शे से ज्यादा जमीन पर किया गया था। हमने नियमानुसार संशोधन या अवैध हिस्से को हटाने के लिए पर्याप्त समय दिया, लेकिन भवन स्वामी की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद निगम को मजबूरन ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई करनी पड़ी। -विजय सिंह बिरुवा, नगर आयुक्त
निगम की रडार पर शहर के कई और अवैध भवन
नगर आयुक्त ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि नगर निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करने वाले अन्य मामलों में भी जल्द ही इसी तरह की सख्त कार्रवाई देखने को मिलेगी। निगम का मुख्य उद्देश्य शहर में सुनियोजित और सुरक्षित निर्माण व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
नगर निगम ने आम जनता और व्यवसायियों से अपील की है कि कोई भी निर्माण कार्य शुरू करने से पहले निगम से स्वीकृत नक्शा जरूर लें और तय नियमों का पालन करें, ताकि भविष्य में इस तरह की दंडात्मक और नुकसानदेह कार्रवाई की नौबत न आए।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.