GA4-314340326 रोज आइलैंड में नहाने के क्रम में डूबा बरियातु का युवक, मौत

रोज आइलैंड में नहाने के क्रम में डूबा बरियातु का युवक, मौत

मृतक अर्शलान चश्मा पहने
angara(ranchi) पर्यटन स्थल गेतलसूद डैम के रोज आइलैंड में रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे बरियातू(रांची) के मिल्लत कॉलोनी निवासी अर्शलान खान(22), पिता अमन खान नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के युवक अर्शलान खान अपने पांच साथियों के साथ गेतलसूद डैम के रोज आइलैंड घूमने पहुंचा था। इसी दौरान वह अपने दोस्तों के साथ पानी में नहाने उतर गया। नहाने के दौरान वह गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते वह पानी में समाने लगा। यह देख उसके अन्य साथी चीखने चिल्लाने लगे। आसपास मौजूद लोग पहुंचते तबतक अर्शलान गहरे पानी में समा चुका था। घटना की सूचना मिलते ही सिकिदिरी थाना प्रभारी बम शंकर यादव, पुलिस बल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। सेकी के आठ गोताखोरों की मदद से युद्धस्तर पर तलाश अभियान शुरू कर दिया। दो घंटे की खोज के बाद शाम सवा आठ बजे शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव को उसके स्वजनों को सौंप दिया गया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم