angara(ranchi) एसएसबी 26वीं वाहिनी अनगड़ा के तत्वाधान में बुधवार से दो दिवसीय अंतर क्षेत्रक लॉन टेनिस प्रतियोगिता–2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के सभी मैच जेएसएसपीएस स्टेडियम, खेलगांव में खेला जाएगा। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि सीमांत मुख्यालय, पूर्णिया के उपमहानिरीक्षक मधुकर अमिताभ व कमांडेंट शाश्वत कुमार(आईपीएस) ने किया। प्रतियोगिता में सीमांत मुख्यालय पटना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रक मुख्यालय गया, पूर्णिया, बेतिया, पटना एवं मुजफ्फरपुर के साथ-साथ 26वीं वाहिनी रांची, 32वीं वाहिनी, लातेहार, 29वीं वाहिनी, गयाजी, 21वीं एवं 65वीं वाहिनी बगहा के कुल 12 खिलाड़ी शामिल हुए। मधुकर अमिताभ ने कहा कि यह खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता का माध्यम है, बल्कि आपसी समन्वय, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा खेल भावना को भी सुदृढ़ करते है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से निष्पक्षता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.