![]() |
संसद ठप करने से जनता में आक्रोश: पाहन
मौके पर मौजूद पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। वे लोकतांत्रिक मूल्यों का अनादर करते हुए देश की संसदीय व्यवस्था को ध्वस्त करने की साजिश रच रहे है।
पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में हर समस्या का समाधान संसद के पटल पर ही संभव है, लेकिन राहुल गांधी और उनकी पार्टी संसद को चलने नहीं दे रही है। इस नकारात्मक रवैये से आम जनता के बीच कांग्रेस व राहुल गांधी के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री मनोज कुमार चौधरी व सत्यदेव मुंडा ने किया।
इनकी रही उपस्थिति
मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, सुरेन्द्र महतो, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, अमरनाथ चौधरी, विक्रम तिवारी, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, जोन्हा मंडल अध्यक्ष बसंत सूंडी, रामसाय मुंडा, अजय सिंह भोगता, अजय महतो, जगेश्वर महतो, माधुरी देवी, रेखा महतो, कुंती देवी, शशि मेहता, प्रमोद सिंह, बुधराम बेदिया, संजय नायक, शंकर महतो, सुरेश महतो, अजय करमाली, गौरीशंकर मुंडा, रोहित साहू व नरेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.